फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bgutipur surround Mjra Made island in the rain

भगौतीपुर मजराघेर में  बारिश में बना टापू

Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bgutipur surround Mjra Made island in the rain
भगौतीपुर मजराघेर में  बारिश में बना टापू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बारिश की तबाही गिरे कच्चे-पक्के झोपड़ीनुमा मकान 
घरों में पानी घुसने पर छतों पर जाकर बैठे गांववासी 

 रविवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने भगौतीपुर मजराघेर गांव में तबाही मचा दी। भीषण बारिश से शहर का टापू बना नजर आया। गांव भर में जलभराव और भीषण बारिश होने से कच्चे मकानों के साथ ही कई झोपड़ीनुमा पक्के मकानों की दीवारे ढह गईं। गांव में बिजली सप्लाई बाधित होने के साथ आवागमन के रास्ते भी बंद हो गए। 

सालारपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत भगौतीपुर मजराघेर में बारिश से पहले तो गलियों और सड़कों पर जलभराव हुआ। इसके बाद घरों में पानी भर गया तो लोगों ने छतों पर रात गुजारी। बारिश से कई लोगों के घरों की दीवारें ढह गई और खड़ंजा भी कट गया। इससे आवागमन ठप हो गया। ऐसी भीषण बारिश में ग्राम प्रधान बंगाली बाबू भी लोगों की मदद नहीं कर पाए। ग्रामीण श्यामपाल, दीनू, शेरसिंह, हुकुम सिंह, रामनिवास, गंगा सिंह, कल्लू आदि की दीवारें और मढ़ैया गिर गईं। इससे उन लोगों के पास रहने के लिए भी जगह नहीं बची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed