{"_id":"575ef1c74f1c1b1b1e11b646","slug":"bewildered-by-heavy-rains-with-stormy-wind-shrwasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफानी हवा के साथ तेज बारिश से घबराए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफानी हवा के साथ तेज बारिश से घबराए शहरवासी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
baris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर सूरज की तपिश झेल रहे लोगों को सोमवार की रात में आई तूफानी हवा के साथ आई तेज बारिश ने परेशान कर दिया। तूफानी बारिश में शहर और जिले में विभिन्न स्थानों पर रखे टिन शेड और छप्पर उड़ गए। पोल गिरने के साथ पेड़ भी धराशायी हो गए। करीब 10 मिनट के इस तूफान ने विद्युत व्यवस्था को चौपट कर दिया। इसकी वजह से शहर का यातायात करीब 10 मिनट तक थमा नजर आया। कई जगह खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे टूट गए।
सोमवार रात नौ बजे के करीब बारिश और तेज हवा की वजह से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली, लेकिन शहर के गांधी ग्राउंड में नुमाइश का आनंद ले रहे लोगों के लिए ये दुस्वप्न बन गई। अचानक मौसम का ये पलटवार उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं दिखा। तूफान हवा की वजह से हवा-हवाई झूलों पर बैठे लोगों की सांसे ही अटक गईं। बमुश्किल उनको उतारा गया। तूफानी हवा की वजह से नुमाइश में लगा मिकी माउस उड़ गया, जबकि कई दुकानों के साथ मेला कोतवाली के पास लगे टिन शेड उड़ गए। नुमाइश में की गई लाइटिंग में स्पॉर्किंग होती रही, जिससे मेले की इमरजेंसी लाइट को छोड़कर पूरी लाइट आफ कर दी गई। तमाम महिलाएं और बच्चे अस्थायी कोतवाली में जाकर टिके। उनके चेहरे खौफ से तारी थे। मेले में फंसे लोगों की जान अटकी रही। जब बारिश थमी तो सब तेजी से घरों की ओर निकले। लाइट न होने से कई जगह जलभराव मेें लोग फंस गए। वाहनों को खींचकर निकालना पड़ा। कुछ देर रुकने के बाद बारिश फिर शुरू हो गई।
----
डराते रहे गांधी ग्राउंड में लगे झूले
बदायूं। गांधी ग्राउंड नुमाइश में दर्जनों झूले लगे हुए हैं। तेज तूफान की वजह से खतरनाक और हवा-हवाई झूले तेजी के साथ तूफानी हवा में चलते रहे। इससे गांधी ग्राउंड में मौजूद लोगों को डर सताता रहा।
विज्ञापन
----
ओवरब्रिज के पास गिरा टावर
बदायूं। तूफानी हवा की वजह से ओवर ब्रिज के पास मोबाइल कंपनी का टावर गिर गया। हालांकि ये छत पर ही गिरा, इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। सकरी क्लीनिक के पास छत से टिन उड़कर दूसरे के घर में गिरी।
----
रात भर खोजते रहे फाल्ट
बदायूं। कहीं कोई हादसा न हो जाए, इसलिए लाइट गुल कर दी गई। बिजली विभाग के अधिकारी फाल्ट तलाशते रहे। एक्सईएन छैल बिहारी ने बताया कि कई जगह लाइन डिस्टर्ब हुई है। पोल गिरे हैं। बिजली सप्लाई रात में शुरू नहीं की जा सकती। रात भर फाल्ट खोजे जाएंगे। सुबह ही सप्लाई शुरू हो पाएगी।