फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behta Gunsai Premier League will start from today, enthusiasm among the youth

Budaun News: बेहटा गुंसाई प्रीमियर लीग का आज से होगा आगाज, युवाओं में उत्साह

Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Behta Gunsai Premier League will start from today, enthusiasm among the youth
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। गांव में 20 मई से बेहटा गुंसाई प्रीमियर लीग (बीजीपीएल-9) का शुभारंभ होने जा रहा है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक शुभम पुरी एवं सुमित गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि टूर्नामेंट यादगार बन सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन गांव स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के सामने वाले मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोपालपुरी, कौशिक पुरी, नीरेश पुरी, जयकृष्ण गुप्ता, जयप्रकाश शाक्य, प्रियांशु गुप्ता एवं समोदपुरी सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed