{"_id":"7552caa2eeb64dc0ad27a24bcb4acd32","slug":"bed-trainees-visited-rajasthan-historic-sites-in-gujarat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रशिक्षुओं ने देखे राजस्थान गुजरात के ऐतिहासिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रशिक्षुओं ने देखे राजस्थान गुजरात के ऐतिहासिक स्थल
badaun
Updated Sat, 11 Apr 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट संस्था के तत्वावधान में बीएड प्रशिक्षुओं ने गुजरात और राजस्थान राज्य के कई स्थानों का भ्रमण किया। टीम ने प्रकृति के सानिध्य में रहकर भ्रमण के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बाबूराम सिंह भाय सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक ऋषिपाल सिंह यादव ने 26 मार्च को हरी झंडी दिखा कर बबराला डिग्री कॉलेज से दल को रवाना किया था। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गए दल ने ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव, ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव, द्वारिकाधीश मंदिर, भेंट द्वारिका, गीता मंदिर, बाण गंगा शिवलिंग, भालका तीर्थ मंदिर, अक्षरधाम, गायत्री मंदिर, कांकरिया झील, साबरमती आश्रम, सूर्य मंदिर, भूलभुलैया, द्वीप बीच, द्वीप किला, कच्छ की खाड़ी, गोमती कुंड, संगम, गिरजाघर, भीमनाथ मंदिर, खुकरी, म्यूजियम, श्री कृष्ण मंदिर, गोपी कुंड को देखा। शिविर प्रभारी डॉ. कंचन त्रिपाठी ने सभी का मार्गदर्शन किया। लौटने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मगेंद्र पाल सिंह, डॉ. निशा रानी अग्रवाल, डॉ. केसी शर्मा और डॉ. मीरा अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। अखिलेश कुमार, पंकज त्रिपाठी, डॉ. प्रभात, दीपा त्रिपाठी, बलराम, गौरव, शक्ति, इंद्रजीत, नेहा शर्मा, गरिमा, पूनम शर्मा, प्रगति वार्ष्णेय, प्रीतिका संत, राजू, प्रतिभा वार्ष्णेय, बृजेश सिंह, लल्ला सिंह, विजेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन