{"_id":"48deee6f52029eed4b847f241608b9c4","slug":"be-useful-for-the-nation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में जिला मुख्यायुक्त ने कहा
स्काउट को संबोधित करते हुए संस्था के जिला मुख्यायुक्त महेशचंद्र सक्सेना ने कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभा और योग्यता को निखारें और राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध हों। कोषाध्यक्ष आरडी शर्मा ने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा का अनोखा जज्बा आपको महान लक्ष्य तक पहुंचाने में समर्थ होता है। सत्यपाल गुप्ता ने राष्ट्रध्वज और स्काउटध्वज की जानकारी दी। शिवोहम ने टोली की विधि, उत्तरदायित्व और स्काउट मास्टर उदयसिंह यादव ने वर्दी का प्रशिक्षण दिया। मीडिया प्रभारी जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला स्काउट मास्टर मोहम्मद असरार अहमद ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. मनोज, जितेंद्र सिंह, पंकज कुमार, आशुुतोष, प्रिंस कुमार, ओमवीर, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने किया।