फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Barber's team performed brilliantly in volleyball, got first place

Budaun News: नाई की टीम ने वॉलीबाल में किया शानदार प्रदर्शन, पाया प्रथम स्थान

Fri, 05 Dec 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Barber's team performed brilliantly in volleyball, got first place
एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर अआयोजित प्रतियोगिता में हिस्दा लेते युवा। स्रोत विभाग
बदायूं। एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन शुक्रवार को कई खेल हुए। सब जूनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में गांव नाई की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गांव ब्यौर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि जूनियर वर्ग में बदायूं की टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में गांव अहोरामई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सब जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन

गांव नाई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया, जबकि अचिंतपुर की टीम उपविजेता बनी। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका वर्ग 55 किलोग्राम में गुंजा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दम साबित किया, जबकि जूनियर बालक वर्ग 73 किलोग्राम में अक्षय शंखधार ने सबसे अधिक वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग 81 किलोग्राम में आयुष ने अपनी शक्ति और तकनीक के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार, ओमवीर सिंह, सतवीर सिंह, सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed