फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bank open in hotspot area

हॉटस्पॉट इलाके में बैंक खुला देख जुट गई भीड़, बंद कराने दौड़े अफसर

Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
bank open in hotspot area
बदायूं। शहर में हॉटस्पॉट इलाके में गुरुवार को इलाहाबाद बैंक के खुलने और उसके बाहर भीड़ लगने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हरकत में आ गए। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने पाया कि बैंक के बाहर लोग लाइन में लगे थे। ऐसे में अधिकारियों ने फौरन बैंक मैनेजर को बुलाकर बैंक बंद कराया।। साथ ही कहा कि हॉटस्पॉट इलाके में दोबारा बैंक को न खोला जाए।
विज्ञापन

देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में अभी चुनिंदा सेवाओं से जुड़े संस्थानों को खोलने की इजाजत दी गई है। इसमें बैंक, पेट्रोल पंप समेत कुछ अन्य दुकानें भी हैं। लेकिन हॉटस्पॉट इलाकों में इन सेवाओं के खुलने की भी इजाजत नहीं है। ऐसे में गुरुवार को हॉटस्पॉट इलाके में इलाहाबाद बैंक खुला तो थोड़ी ही देर में बैंक के बाहर लोग जमा हो गए। इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी को मिली। जानकारी मिलने ने दोनों अधिकारी बैंक पर पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बैंक मैनेजर एसबीएल शर्मा को बुलाया। साथ ही निर्देश दिए कि जब तक यह इलाका हॉटस्पॉट में आता है, तब तक यहां पर बैंक बंद रहे। ऐसे में बैंक मैनेजर ने बताया कि अभी उनका ऑनलाइन ऑडिट चल रहा है। जिसकी वजह से बैंक खोलने पड़ रहा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब बैंक के अधिकारी, कर्मचारी बैंक पहुंच जाए तो अंदर से पूरा शटर बंद होना चाहिए। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बैंक का शटर बंद कर मौजूद लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाके में बैंक खुलने से भीड़ लगी हुई थी, जो नियमानुसार गलत है। ऐसे में बैंक मैनेजर को हिदायत दी है कि वह बैंक बंद रखें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में ऑनलाइन ऑडिट का काम चल रहा है। जिस वजह से बैंक को खोल जा रहा है। यहां पर पब्लिक से संबंधित कोई काम नहीं किया जा रहा है। जो लोग आ रहे थे, उन्हें शटर खोलकर मना किया जा रहा है। फिर भी बैंक के बाहर लोग जमा हो गए। - एसबीएल शर्मा, मैनेजर, इलाहाबाद बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed