{"_id":"05b7d9b36436692c14e6386a64d627b7","slug":"bank-officers-may-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारियों की हो गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारियों की हो गिरफ्तारी
badaun
Updated Mon, 30 Mar 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फैजगंज बेहटा के गांव खेड़ादास के किसान ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले मेें बैंक द्वारा दबाव बनाने के आरोप में बैंक अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज है। इस प्रकरण में बीकेडी ने बैठक कर बैंक के आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी न होने पर नौ अप्रैल को आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
चित्रांश नगर कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि किसान दैवीय आपदा से गुजर रहे हैं। ऐसे में बैंक लोन न देकर वसूली के लिए दबाव बनाने में लगी हैं। किसान क्रेडिट कार्ड भी बिना सुविधा शुल्क लिए नहीं बन रहे हैं। खेड़ादास निवासी किसान राजेश सिंह ने ऐसे ही बैंक अधिकारियों से प्रताड़ना से आत्महत्या की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान को आत्महत्या को मजबूर करने वाले बैंक अधिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वाति सिंह, रामू सिंह एडवोकेट, नरेंद्र सक्सेना, पप्पू कुशवाहा, हारुन गौस, राजू फौजी, कल्लन मियां, राजू फौजी आदि मौजूद रहे।