{"_id":"5893722f4f1c1bda17e802ac","slug":"bank-branches-including-114-electricity-connections-cut-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा, टॉवर समेत 114 बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा, टॉवर समेत 114 बिजली कनेक्शन काटे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली बकाया बिल वसूलने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 114 बिजली कनेक्शन काटे गए। इसमें दो टॉवर और दो बैंक शाखाएं भी शामिल हैं। इस दौरान 7.72 लाख रुपये वसूल किए गए।
विद्युत विभाग की टीम ने एसबीआई म्याऊं शाखा पर 2.92 लाख रुपये का बकाया था। वहीं, एसबीआई उसावां पर दो लाख एक हजार रुपये बकाया था। बकाया भुगतान नहीं करने पर दोनों बैंक शाखाओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। बिल्सी क्षेत्र में स्थित इंडस और टाटा के टॉवर पर करीब नौ लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था, इसलिए दोनों टॉवर की बिजली सप्लाई रोक दी गई। यह जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन छैलबिहारी ने बताया कि अभियान के दौरान 114 कनेक्शन काटने के साथ ही 7.72 लाख रुपये राजस्व की वसूली भी की गई।