फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bank

जिले की सरकारी बैंकों में पड़े रहे ताले, 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
bank
बदायूं। यूनाइटेड फोरम बैंक ऑफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी बैंकों पर ताले लटके रहे। अधिकारी और कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान अपनी मांगों को लेकर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार बैंकों में हड़ताल होने से लगभग 50 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के सचिव संजय मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा मूल वेतन के साथ भत्ते का विलय, पारिवारिक पेंशन में सुधार, ठेका कर्मचारियों/ बिजनेस कोरेस्पोंडेंटस के लिए समान काम के लिए समान वेतन समेत कई कर्मचारियों की कई मांगे हैं, जिनके पूरा न होने पर उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीस माह से वेतन समझौता अटका चल रहा है, जिसे जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में सभी सरकारी बैंक बंद होने की वजह से करीब 50 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं मंजर फरशोरी ने कहा कि यह हड़ताल अभी दो दिवसीय है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गईं, तो 11 से 13 मार्च तक फिर हड़ताल करेंगे। इसके बाद में एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर राजेश वर्मा, मंजर फरशोरी, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार, यशवीर, रवींद्र, राकेश, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले ही दिन एटीएम होने लगे खाली
-बैंकों की हड़ताल का असर विभिन्न बैंकों के एटीएम पर भी दिखा। बैंक हड़ताल की वजह से लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम के चक्कर लगाते रहे। कुछ एटीएम में शाम के समय कैश खत्म हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल भी बंद रहेंगे बैंक
- यूनाइटेड फोरम बैंक ऑफ यूनियन के आह्वान पर शनिवार को भी बैंकें बंद रहेंगी। वहीं कल रविवार होने की वजह से बैंकों पर ताले लगे रहेंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed