फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun youth's body found hanging in Kichha hotel

Budaun News: बदायूं के युवक का शव किच्छा के होटल में फंदे से लटका मिला

Wed, 22 Nov 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Badaun youth's body found hanging in Kichha hotel
किच्छा। घर से नैनीताल घूमने गए बदायूं के युवक का शव एक होटल में पंखे से लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे बाईपास पर स्थित होटल आशीर्वाद में बदायूं के युवक ने कमरा किराए पर लिया था। सोमवार शाम तक जब युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। इसमें लिखा है कि वह एक कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी के दो लोगों ने गबन कर उस पर आरोप लगाया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। युवक की शिनाख्त जगत सिंह यादव (30) निवासी मोहल्ला नेकपुर सिविल लाइंस, बदायूं के रूप में की गई है।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। भाई जबर सिंह ने बताया कि जगत सिंह के दो बच्चे हैं। 12 साल का पुत्र दिव्यांग है। जगत सिंह खेकड़ा, बागपत में एक कंपनी में नौकरी करता था। दीपावली पर वह घर आया था। रविवार को वह अपनी बाइक से नैनीताल घूमने जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed