फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun: Two teenagers drowning in a pond in village of Dataganj

बदायूं: दातागंज के गांव में तालाब में डूबकर दो युवकों की मौत

Sat, 14 Aug 2021 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Aug 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Badaun: Two teenagers drowning in a pond in village of Dataganj
डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।) - फोटो : अमर उजाला

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कनेई गांव में शनिवार दोपहर दो किशोरों की तालाब में डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव के कृष्ण (16) पुत्र दीनदयाल और उसका दोस्त अरूण (13) पुत्र वीरपाल शनिवार दोपहर गांव के नजदीक तालाब में नहाने गए थे। बताते हैं कि दोनों किशोर तालाब में नहा रहे थे कि अचानक वह गहरे पानी में चले गए। इससे वह पानी में डूबने लगे। 


उन्हें देखकर तालाब किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इससे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाला गया। इनमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


फिलहाल दोनों किशोरों के शव उनके घर पर रखे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। कृष्ण गांव के ही स्कूल में सातवीं व अरुण छठी कक्षा का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed