फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun police registered another case against blackmailer youth of Bijnor

फेसबुक का फरेबी दोस्त: नाम बदलकर दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म, फिर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी पर एक और केस दर्ज

Fri, 16 Sep 2022 08:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

बिजनौर गई पुलिस की पकड़ में आरोपी नहीं आया, लेकिन पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। वह न्यायालय में भी हाजिर नहीं हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के आरोप में एक और मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Badaun police registered another case against blackmailer youth of Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती कर बदायूं की लड़की को ब्लैकमेल करने वाले बिजनौर के दूसरे समुदाय के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में बिजनौर भी गई थी, लेकिन उससे पहले आरोपी भाग गया। पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है।

विज्ञापन

शहर निवासी एक युवती ने तीन महीने पहले बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मलकान निवासी आमिर शेख के नाम एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। युवक उसे वीडियो कॉल भी करता था। एक दिन वह उससे मिलने शहर आया था। उसने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन

जब उसने कॉल उठानी बंद कर दी तो उसने उसके परिवार वालों के नंबर पर कॉल करना शुरू की। उसके साथ गाली-गलौज करता था। उसे धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। दो दिन पहले सिविल लाइंस पुलिस उसे गिरफ्तार करने बिजनौर भी गई।

जहां पता चला कि आरोपी का नाम मोहम्मद आमिर है। वह तो पुलिस की पकड़ में नहीं आया लेकिन पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। वह न्यायालय में भी हाजिर नहीं हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के आरोप में एक और मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed