फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun accelerates in Kovid vaccination, reached 14th rank in the state

बदायूं ने कोविड टीकाकरण में भरी रफ्तार, प्रदेश में 14 वीं रैंक पर पहुंचा

Thu, 18 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Badaun accelerates in Kovid vaccination, reached 14th rank in the state
बदायूं। कोरोना टीकाकरण मामले में बदायूं ने रफ्तार भरी है। करीब तीन महीने पहले तक प्रदेश में जिले की रैंक 38 थी, अब यह 14वीं रैंक पर आ गई है। ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी है। हालांकि, दूसरी डोज के मामले में अभी ज्यादा सुधार की गुंजाइश है। कुल टीकाकरण की बात करें तो 21.43 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। इनमें 4.54 लाख लोगों ने ही वैक्सीन दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। करीब 37 लाख आबादी वाले जिले में अब तक 21.43 लाख से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया है। इनमें 16.88 लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहला टीका लगवाया है। 4.54 लाख से ज्यादा लोग दूसरा टीका लगवा चुके हैं। तीन महीने पहले तक प्रदेश स्तर पर रैंक के मामले में बदायूं 38वें स्थान पर था। दिसंबर के अंत तक जिले की 80 फीसदी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य है। एक नवंबर से कलस्टर टीकाकरण शुरू होने के बाद से जिले में टीकाकरण ने ज्यादा रफ्तार पकड़ी है। मंडल की बात करें तो बदायूं का चार जिलों में तीसरा स्थान है। पहले स्थान पर शाहजहांपुर, दूसरे पर बरेली, तीसरे पर बदायूं और चौथे पर पीलीभीत है। प्रदेश स्तर पर शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर के अंत तक बदायूं को प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में पहले स्थान पर लाने के लक्ष्य के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। महिला टीकाकरण को लेकर भी स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में टीकाकरण के लिए नहीं पहुंच रहे लोग
टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए रात में दस बजे तक टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई है। फिलहाल जिला महिला अस्पताल में एक ही टीकाकरण केंद्र पर रात में दस बजे तक टीकाकरण हो रहा है, यहां रात में टीकाकरण के लिए कम लोग पहुंच रहे हैं। टीकाकरण अभियान से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अब तक दिन में पांच बजे तक टीकाकरण होता था। उस दौरान शिकायतें आती थीं कि पांच बजे के बाद टीकाकरण नहीं हो रहा। इसके चलते रात में दस बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। अगर जिला महिला अस्पताल में रात में टीकाकरण बढ़ता है तो जिले में अन्य स्थानों पर भी रात में टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

फैक्ट फाइल
कुल टीकाकरण - 21,43,232
कुल लगे पहले टीके - 16,88,517
कुल लगे दूसरे टीके - 4,54,674
टीकाकरण की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है। प्रदेश स्तर की बात करें तो जिला अब 14वें स्थान पर है। 21.43 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दूसरी डोज के साथ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक बदायूं को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास है। - डॉ. असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण/एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed