{"_id":"617c47a1e3c451214d38d2fb","slug":"badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-pratigya-yatra-badaun-news-bly4645671158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, कई जगह कीं सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, कई जगह कीं सभाएं
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य नेता। सं?
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश सचिव परवेज अहमद और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शनिवार देर शाम प्रतिज्ञा यात्रा बरेली के देवचरा से दातागंज पहुंची। दातागंज से बदायूं और फिर उझानी होते हुए अलीगढ़ रवाना हो गई।
प्रतिज्ञा यात्रा लेकर प्रियंका गांधी के बदायूं आने की बात कही जा रही थी। दो दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के आने पर संशय जताया तो कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन जरूर आएंगे। बताते हैं कि स्वास्थ्य कारणों के चलते यह दोनों नेता भी बरेली से वापस हो गए। देर शाम प्रतिज्ञा यात्रा पहले देवचरा से दातागंज और फिर बदायूं पहुंची। बदायूं में दातागंज तिराहा पर सभा को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है।
दातागंज तिराहा के बाद कांग्रेस नेताओं ने लालपुल के पास सभा को संबोधित किया। शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने लालपुल पर प्रतिज्ञा यात्रा का कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। यहां सभा में काफी संख्या में लोग पहुंचे। लालपुल के बाद प्रतिज्ञा यात्रा उझानी में सभा की और रात में ही अलीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन
-----------
सांड़ से बाइक टकराई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष घायल
बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह शुक्रवार दोपहर इंदिरा चौक के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए। वह अपने घर से कांग्रेस की यात्रा की तैयारी को निकले थे। बाइक से इंदिरा चौक के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने सांड़ आ गया। सांड़ से बाइक बचाने के चक्कर में उनकी बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गए। जिलाध्यक्ष के सिर में चोट आई है। संवाद