फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Azam arrive where there is water all over

जहां पहुंचेंगे आजम, वहां भर जाता है पानी

Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Azam arrive where there is water all over
rain
नगर का हृदय कहे जाने वाले गांधी ग्राउंड में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ई-रिक्शा बांटेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका अधिकारियों ने इसके लिए स्थान तो चयनित कर लिया, लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि यहां बरसात होने पर घुटनों तक पानी होता है। प्रदेश के काबीना मंत्री पहले 13 जुलाई को आने वाले थे, अब 24 को आएंगे। चार दिन पहले हुई बारिश ने गांधी ग्राउंड समेत उसके दो तरफ की सड़कों पर घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया था। सुबह से शाम तक यहां से लोग पैदल नहीं निकल सके। यही नहीं इन मार्गों पर छोटे वाहन भी नहीं चले, जो निकले वे पानी में फंसकर रह गए। काबीना मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और नगर पालिका अब तक तक तो स्थल चयन को लेकर खुद की पीठ ठोंक रही थी, लेकिन शनिवार की सुबह हुई बारिश ने इनके माथे पर शिकन ला दी है। गांधी ग्राउंड में भरे पानी को निकालने के प्रयास किए गए, वहीं मैदान में मिट्टी डलवाई जा रही है। इससे यहां और दलदल हो रही है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को दलदल मुसीबत बन सकती है। कार्यक्रम के दिन या इससे कुछ पहले तेज बारिश हुई तो यहां कार्यक्रम के लिए जो दुश्वारियां होंगी, उसकी शायद प्रशासनिक और आयोजन कर्ताओं को भी कल्पना नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed