{"_id":"5a85801e4f1c1b0a7b8b7301","slug":"authorities-showing-favoritism-in-removing-hoardings","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग्स हटाने में फिर हुआ पक्षपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग्स हटाने में फिर हुआ पक्षपात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Hoarding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को शहर में लगे होर्डिंग, बैनर हटाए। इसमें भी पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली। कचहरी तिराहे पर लगे होर्डिंग्स तो नगर पालिका की ओर से हटाए गए लेकिन यूनिक पोल पर लगे होर्डिंग्स को पालिका के कर्मचारी नहीं हटा पाएं।
नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद पालिका के कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। गुरुवार को नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा के नेतृत्व में शहर के उसावां चुंगी, डीएम चौराहा, लावेला चौक समेत गांधी ग्राउंड तक होर्डिंग्स को हटाया गया। जब पालिका की टीम कचहरी तिराहे पर पहुंची तो वहां पर सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स को तो हटाया लेकिन किसी ने कचहरी तिराहे पर लगे यूनिक पोल को हटाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे ही डॉ. अंबेडकर पार्क के पास लगे यूनिक पोल से भी होर्डिंग्स नहीं हटाए गए।
ईओ निशा मिश्रा का कहना है कि अभी सड़कों किनारे लगे होर्डिंग्स हटाए जा रहे हैं। जल्द ही यूनिक पोल और उन पर लगे होर्डिंग्स भी हटाए जाएंगे।