फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Audio of abusing Tehsildar goes viral

Budaun News: तहसीलदार को गाली देने का ऑडियो वायरल

Sun, 26 Oct 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Audio of abusing Tehsildar goes viral
बदायूं। तहसीलदार को गाली देने का एक ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार ने कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मामला भाजपा के स्थानीय नेताओं को पता लगा तो आरोपी को तहसीलदार के पास ले जाकर माफी मंगवा दी। ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

जानकारी के मुताबिक, गंवादेवत रोड पर एक भूखंड के मामले में तहसीलदार कोर्ट ने एक आदेश पारित किया था। जिसका दूसरे पक्ष की कुछ महिलाओं ने कुछ नेताओं के साथ विरोध प्रकट कर 18 अक्तूबर की शाम को तहसीलदार आवास के सामने हंगामा कर दिया था। बताते हैं कि घटना के समय तहसीलदार अपने आवास पर नहीं थे। तहसीलदार विजय शुक्ला ने फोन पर मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि इस मामले में एक ऑडियो शनिवार को वायरल हुआ, जिसमें तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों को एक युवक गाली देता नजर आ रहा है। अचानक से दीपावली के बाद शुक्रवार की शाम को यह मामला फिर चर्चा में आ गया। शनिवार को कुछ लोगों ने मध्यस्थता के बाद आरोपी पक्ष से तहसीलदार से माफी मंगवाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार विजय शुक्ला का कहना है कि जमीन के विवाद में शराब पीकर एक युवक ने गाली दी थी, जिसका ऑडियाे वायरल हो गया। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को कहा गया, जिसके बाद उसने माफी मांगकर अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसे माफ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मेरी ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई फिलहाल नहीं की गई है। आरोपी युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed