फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempted Abduction, Rape, and Murder of a Young Girl; Rescued by Villagers

Budaun News: बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाया

Fri, 24 Apr 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attempted Abduction, Rape, and Murder of a Young Girl; Rescued by Villagers
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास और फिर हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई, जबकि आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 21 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। उनकी पांच वर्षीय बेटी गांव के एक शादी के पंडाल में थी। इसी दौरान सत्यपाल पुत्र मनोहर उसको बहलाकर श्मशान भूमि की ओर ले गया। अचानक बच्ची शोर मचाने लगी। अपने मंसूबों में कामयाब न होता देख सत्यपाल ने बच्ची का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसी बीच ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख सत्यपाल बच्ची को छोड़कर भाग निकला। बच्ची के पिता ने थाने में सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed