फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attack on police team in Hazratpur (now in Sahaswan) in July

Budaun News: जुलाई में हजरतपुर अब सहसवान में पुलिस टीम पर हुआ हमला

Fri, 23 Oct 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team in Hazratpur (now in Sahaswan) in July
बदायूं। जिले में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर इस साल हमले का यह दूसरा मामला सामने आया है। जुलाई में हजरतपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम को निशाना बनाया गया था। अब सहसवान थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर डांस में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई टीम पर हमला किया। दोनों घटनाओं ने पुलिस टीमों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जुलाई में जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था। बता दें कि जून में जान से मारने के मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में उपनिरीक्षक नवरतन सिंह पुलिस टीम के साथ गांव दियौचरी पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया, जिससे दरोगा नवरतन सिंह का सिर फूट गया। खून बहने लगा था।
विज्ञापन

अब सहसवान के रसूलपुर डांस गांव में बृहस्पतिवार को अवैध देशी शराब की सूचना पर दबिश देने वाले पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों ने मारपीट की और सिपाहियों की वर्दी फाड़ डाली। अपराधियों की धरपकड़ के लिए गांवों में पहुंचने वाली पुलिस टीमों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि एक दुकान पर पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने पर गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में पहुंचकर कहासुनी करने लगा था। व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पहले भी पुलिस कर्मियों से हो चुकी है मारपीट
सूत्रों के मुताबिक, पप्पू और वीरेंद्र के खिलाफ पहले भी पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला दर्ज है। आरोप है कि दोनों ने पूर्व में आरक्षी चंदन और हरेंद्र के साथ भी मारपीट की थी। इस मामले में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed