फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atikrman

बिसौली में विरोध के बीच चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

Thu, 02 Jun 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
atikrman
हाईवे किनारे गांव दिसौलीगंज में हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। बुधवार को पालिका का बुलडोजर हाईवे पर विरोध के बीच कई जगह चला।
विज्ञापन

पालिका की टीम ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार के नेतृत्व में बिल्सी रोड पर अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया तो कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान ईओ व कर्मचारियों के साथ व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। तमाम विरोध के बावजूद ईओ ने अभियान जारी रखा। इस दौरान पुलिस बल के साथ पालिका के लेखा लिपिक मशकूर खां, राजीव कुमार, जितेन्द्र, विकास बाबू आदि मौजूद रहे।
वहीं क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज, कमालपुर, कालूपुर, मुड़िया धुरेकी, फैजगंज, परमानंदपुर व ओरछी में भी अवैध कब्जे हटाए गए। नायब तहसीलदार अजहर अली के साथ लोनिवि के एई डीसी भुकेश, शशिकांत सिंह, जेई राहुल कुमार, सुशील कुमार, अमीन रामसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

01बीडीएन-51
बिल्सी में एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण
बिल्सी। शासन के निर्देश पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नगर के कोतवाली मोड़ से लेकर आर्य समाज मंदिर तक सड़क पर होने वाले स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाया, ताकि बाजार में आने-जाने वाले राहगीरों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के अभियान से नगर के व्यापारियों में खासी खलबली मची हुई है। एसडीएम ने कहा कि सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण अब नहीं होने दिया जाएगा। भविष्य में कोई भी व्यापारी अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक जुर्माना वसूला जाएगा, ताकि वह फिर सड़क पर अतिक्रमण न कर सके। इस मौके पर कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, ईओ जयप्रकाश यादव, राजीव कुमार, आशीष सक्सेना, युधिष्ठर सिंह, विवेक कुमार, दिनेश कुमार, प्रीतम बाबू, सुमित कुमार, विशाल माथुर आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो- 23
अवैध कब्जाधारकों के आगे प्रशासन नतमस्तक, सिर्फ खाली पड़ी जगह में बनेगी पार्किंग
बदायूं। जिला प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए शहर में आठ पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। एसके कॉलेज के सामने नगर पालिका की खाली पड़ी जगह को भी पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। लेकिन सवाल उठता है कि करीब डेढ़ साल पहले जिन अवैध दुकानों को तोड़ने के निर्देश दिए गए थे, वे आज भी वैसे ही बनी हुई हैं। ऐसे में केवल खाली पड़ी जगह में पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।
शहर में सड़कों पर जाम की समस्या आम हो गई है। हालात ये है कि बाजार में 10 मिनट के काम के लिए 30 से 35 मिनट तक खर्च करने पड़ते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर शहर में आठ प्वाइंट चुने गए हैं, जहां पर पार्किंग बनाई जानी है। इसमें एसके इंटर कॉलेज के सामने खाली पड़ी जगह को भी दो व चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए चुना गया है।

यहां से करीब डेढ़ साल पहले अतिक्रमण हटवाया गया था। उस वक्त यहां अवैध रूप से बनाई गई कुछ दुकानों को नहीं हटाया गया, क्योंकि उन दुकानदारों द्वारा अधिकारियों से एक सप्ताह की मोहलत मांगी गई थी। उसके बाद में अधिकारियों ने उधर पलटकर देखा तक नहीं। चर्चा तो यहां तक है कि मोटी रकम के बदले इन अवैध कब्जाधारकों पर मेहरबानी की गई। अब वहां पर खाली पड़ी जगह में ही पार्किंग शुरू करने की कवायद की जा रही है।
-
स्टैंड के लिए चयनित जगह से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। शहर में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिससे सड़कें अवैध कब्जे से मुक्त हो सकें।
-अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed