{"_id":"627eb123eb7d2f2a760feee1","slug":"atikarman-badaun-news-bly4847603152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे तो सराय में जमा हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे तो सराय में जमा हुए लोग
विज्ञापन
सहसवान में सराय की जमीन पर भीड़ एकत्र होने के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान में सराय के विवाद को लेकर नगर पालिका और भटियारा जाति के लोग शुक्रवार को फिर आमने सामने आ गए। मौके की नजाकत को देखतेे हुए पुलिस भी वहां पहुंच गई। हालांकि पालिका का कहना है कि वहां सफाई करने के उद्देश्य से पालिकाकर्मी गए थे, लेकिन गलतफहमी में लोग वहां एकत्र हो गए।
सहसवान की सराय का विवाद शुक्रवार को फिर सुर्खियों में आ गया। दरअसल, यहां के भटियारा जाति के लोग उस पर अपना हक बताते हैं, जबकि नगर पालिका का कहना है कि सराय उसकी है। इसी विवाद को लेकर पालिका कर्मचारी और भटियारा जाति के लोग कई बार आमने सामने आ चुके हैं। इस भूमि का एक वाद न्यायालय में भी चल रहा है, जिस पर निर्णय आना बाकी है। शुक्रवार को पालिकाकर्मी यहां जेसीबी लेकर पहुंचे। जब इसका पता लोगों को लगा तो वे भी वहां एकत्र होने लगे। भीड़ एकत्र होती देेख पालिका कर्मी वहां से चले गए। चूंकि शुक्रवार साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण जुमा की नमाज के बाद यहां भीड़ इकट्ठी होने लगी थी तो पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। भटियारा जाति लोगों का कहना है कि पालिका यहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनवाना चाहती है, जबकि ये उनकी पुश्तैनी भूमि है, जिसके सभी काग़जात भी उनके पास मौजूद हैं। फिलहाल मामला न्यायालय में चल रहा है।
-
पालिका कर्मी वहां सफाई का उद्देश्य से गए थे लेकिन लोग कोई दूसरी वजह समझकर वहां आ गए थे। फिलहाल इस जगह का मामला न्यायालय में चल रहा है। बिना न्यायालय के आदेश के यहां कोई काम नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. राजेश वर्मा, ईओ, नगर पालिका सहसवान