फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atikarman

खैराती चौक से चूना मंडी तक अतिक्रमण हटा, पुलिस और दुकानदारों में नोकझोंक

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
atikarman
घंटाघर के पास दुकानों के आगे पड़े स्लैब तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में शुक्रवार को खैराती चौक से चूना मंडी तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। घने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जाम लगा रहा। इससे आम लोगों को समस्या भी हुई। दोपहर एक बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया और चार बजे तक चला। बुलडोजर के जरिये बाजार में दुकानों के सामने बने चबूतरे और अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कुछ व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शहर में घंटाघर, छह सड़का, चूना मंडी, नेहरू चौक, खैराती चौक काफी व्यस्त इलाके हैं। खैराती चौक के पास ही तहसील सदर भी है। आसपास के इलाके में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी होने से अक्सर जाम लगा रहता है। खैराती चौक और चूना मंडी में जाम की समस्या काफी विकट है। नगर पालिका की टीम शुक्रवार दोपहर एक बजे बड़ी तादाद में फोर्स और बुलडोजर के साथ खैराती चौक पहुंच गई। बाजार के दुकानदार यह सब देख कर सकते में आ गए। जब व्यापारियों से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने के बारे में कहा गया तो वे नाराज हो गए। व्यापारियों और दुकानदारों ने बिना किसी नोटिस और सूचना के अचानक अभियान का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। दुकानदारों और पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। इसके बाद पुलिस ने रुख कुछ सख्त कर लिया। दुकानदार बिना किसी पूर्व सूचना अभियान शुरू करने के विरोध में अड़े रहे। दुकानदारों को इसके बाद एक घंटे में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने को कहा गया। एक घंटे बाद खैराती चौक से चूना मंडी तक बुलडोजर के जरिये अतिक्रमण हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विरोध में कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कीं
बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के अचानक घने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। दुकानदारों का कहना था कि उनको पहले से बताया गया होता, लेकिन पक्षपात के कारण ऐसा नहीं किया गया। अचानक अभियान शुरू किए जाने से उनका काफी नुकसान हो रहा है। काफी दुकानदारों ने दुकानों के सामने से खुद ही स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटा लिया। अभियान के दौरान जो दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए उनकी दुकानों के बाहर का भी स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया गया।

-
उसहैत में भी नगर पंचायत प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
बदायूं/उसहैत। नगर पंचायत उसहैत में भी शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत की टीम ने कई जगहों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ व्यापारियों की पंचायत कर्मियों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन अभियान नहीं रुका। दुकानदारों ने भेदभाव का भी आरोप लगाया। नगर पंचायत कि लिपिक नितिन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में राजन, शमीम अहमद, द्वारिका प्रसाद, दुर्वश, जिमरान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। पंचायत प्रशासन के अनुसार, फिलहाल अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed