Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assault after breaking into a house in Purdalpur; case registered against four individuals

Budaun News: पुरदलपुर में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस

Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Assault after breaking into a house in Purdalpur; case registered against four individuals
बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम पुरदलपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पुरदलपुर निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे गांव के ही सत्यपाल और उसके तीन बेटे तीरथ, नितिन व प्रदीप उनके घर में घुस आए। जब धर्मेंद्र ने उन्हें अपने घर जाने को कहा तो पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बचाने आए धर्मेंद्र के पिता चंद्रप्रकाश और पत्नी को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे पिता के सिर में गंभीर चोट आई है और पत्नी के पैर में चोट लगी है। आरोपी थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed