फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Armed criminals looted cash and gold worth over Rs one crore from a transgender in Budaun

Budaun News: दिवाली की रात किन्नर के घर से एक करोड़ से ज्यादा की डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने नकदी-सोना लूटा

Tue, 21 Oct 2025 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 04:53 PM IST
सार

बदायूं के ओरछी गांव में बदमाशों ने सोमवार रात किन्नर के घर धावा बोल दिया। किन्नर के मुताबिक बदमाशों ने उसे और उसके साथियों को गन प्वाइंट पर लेकर 35 लाख रुपये और सात सौ ग्राम सोना लूटा लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन
Armed criminals looted cash and gold worth over Rs one crore from a transgender in Budaun
किन्नर के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने दिवाली की रात गांव ओरछी में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर किन्नर और उसके साथियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी और सोना लूट लिया। पीड़िक किन्नर के मुताबिक सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दावा किया कि बदमाश उसके घर से 35 लाख रुपये और सात सौ ग्राम सोना लूट ले गए।  

विज्ञापन

ओरछी निवासी टीना किन्नर ने बताया कि दिवाली के मौके पर सोमवार को वह अपने साथियों के नेग लेने के लिए पूरे दिन गांव-गांव घूमता रहा। देर रात में घर आकर सभी लोग सो गए। रात में किसी समय उसके घर में बदमाश घुस आए। बदमाशों ने किन्नर और उसके साथियों को गन प्वाइंट पर लेकर 35 लाख रुपये और सात सौ ग्राम सोना लूट लिया और फरार हो गए। इसी गांव के रामसिंह के घर में चोरी हुई है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल की। तहरीर मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर की लाखों की चोरी
शहर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने शहीद भगत सिंह चौक से मात्र 100 मीटर दूरी पर कृष्णा मेडिकल स्टोर से नकदी समेत लाखों रुपये की दवा चोरी कर ली। चोर छत पर चढ़कर सीढ़ियों के बराबर की दीवार काट कर मेडिकल स्टोर में घुसे थे। मेडिकल संचालक बंटी ने मंगलवार सुबह दुकान खोली तो होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि मेडिकल स्टोर में घुसे चोर गोलक में रखे 30 हजार रुपये और काफी दवा चोरी कर ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी की कोशिश   
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में ही मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित पराग फैक्टरी के पास ब्रह्मदेव मंदिर पर बीते दो दिन पहले चोरी का प्रयास किया गया। चोरी करने आए युवक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक देर रात मंदिर के पास तक जाता है और आहट होने पर निकल आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दो माह पहले भी देवस्थान पर चोरी हुई थी, जिसमें मंदिर में रखी नगदी और घंटे आदि सामान चोरी हुए थे। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घटनाओं का खुलासा ही किया गया।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी व लूट की घटनाओं की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। घटनाओं का जल्द ही अनावरण कर दिया जाएगा। पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed