फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arjun promotional vehicle seized, the code of conduct violation case

अर्जुन का प्रचार वाहन सीज, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Tue, 07 Feb 2017 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधान सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामलों और प्रत्याशियों की निगरानी को बनाए गए सचल दल ने मंगलवार को एसडीएम आवास के पास एक प्रचार वाहन को पकड़ लिया। प्रचार वाहन से दातागंज विधानसभा के लोकदल प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह का प्रचार किया जा रहा था। मामले में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सचल दल प्रभारी डॉ. हुकुम सिंह मंगलवार को टीम के साथ थे। एसडीएम आवास के पास एक बोलेरो गाड़ी से लोकदल प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन का प्रचार किया जा रहा था। गाड़ी पर जो स्टीकर लगे थे उन पर कैप्टन अर्जुन के साथ मुलायम सिंह यादव का फोटो था। सचल दल ने वाहन की वीडियोग्राफी भी कराई। मामले में वाहन चालक जीराज के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वाहन को सीज कर दिया गया है। इधर, कैप्टन अर्जुन का कहना है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से यह सब हो रहा है। वह सपा के घोषित प्रत्याशी थे लेकिन दातागंज सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में चली गई। वाहन से चालक ने पुराने स्टीकर नहीं हटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed