फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arjun Pandit was banished from the district for three months

Budaun News: अर्जुन पंडित को तीन महीने के लिए किया जिलाबदर

Tue, 26 Aug 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arjun Pandit was banished from the district for three months
बदायूं। अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने अर्जुन पंडित को तीन महीने के लिए जिलाबदर किया है। उझानी पुलिस ने मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अर्जुन पंडित पुत्र महेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। अपर जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पुलिस ने दी अपनी रिपोर्ट में अर्जुन पंडित पर दर्ज चार मुकदमों का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में एडीएम प्रशासन कोर्ट में अर्जुन पंडित ने कहा था कि उसकी रिश्तेदारी की महिला से मारपीट हो गई थी। उसमें उसे अभियुक्त बना दिया गया। तमंचा उसके पास से बरामद होना दर्शाया गया है। वह पुलिस ने अपने पास से लगाया है। धारा 307 का एक मुकदमा पुलिस मुठभेड़ का है। अर्जुन पंडित ने इस मुठभेड़ को भी फर्जी बताया था। साथ ही कहा कि उस पर लूट चोरी का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि अर्जुन पंडित पर कई मुकदमे हैं। उसको अपर जिला न्यायालय मजिस्ट्रेट की अदालत से तीन माह के लिए जिलाबदर कर दिया गया। अब अगर तीन माह के अंदर वह जिले में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed