{"_id":"67797b951e0c95e1170ff0c2","slug":"anuj-sharma-lifted-270-kg-weight-in-power-lifting-badaun-news-c-123-1-sbly1035-132192-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पावर लिफ्टिंग में अनुज शर्मा ने उठाया 270 किलोग्राम वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पावर लिफ्टिंग में अनुज शर्मा ने उठाया 270 किलोग्राम वजन
विज्ञापन
नोएडा में गोल्ड मेडल प्राप्त करते पावर वेट लिफ्टर अनुज शर्मा। स्रोत- स्वयं
उझानी। नोएडा में हुई तीन दिवसीय वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग कांग्रेस में अनुज शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने डेड लिफ्ट में 270 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले वह बैंकाॅक में स्वर्ण समेत दो पदक प्राप्त कर चुके हैं।
मोहल्ला साहूकारा निवासी अनुज शर्मा पावर लिफ्टिंग की वर्ल्ड कांग्रेस में एक जनवरी को जुड़े। पहले दिन वजन समेत अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगले दिन उन्हें 82.5 किलोग्राम वर्ग में कुछ कर दिखाने का मौका मिला। पहले ही अवसर में उन्होंने इतिहास रच दिया। 270 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने स्वर्ण पदक जीत लिया। राष्ट्रीय स्तर पर पिछले साल यह रिकॉर्ड सचिन यादव के नाम था, उन्होंने हरियाणा में 260 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
पेशे से हरियाणा के गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में बतौर जोनल मैनेजर कार्यरत अनुज ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में वह पहले प्रदेश में जीतकर शामिल हुए हैं। इसके बाद पावर लिफ्टिंग की ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी करेंगे। वह इससे पहले नौ दिसंबर को बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। इस उपलब्धि से खुश उनकी मां अंजू शर्मा ने बताया कि उनका बेटा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाएगा। अंजू घर पर ही रहती हैं, पिता गोपाल शर्मा असम में जॉब करते हैं।