{"_id":"641864f8c250dc9aeb04df73","slug":"antisocial-elements-vandalized-30-years-old-religious-place-in-budaun-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों की करतूत: 30 साल पुराने धर्मस्थल में की तोड़फोड़, रातोंरात मलबा कर दिया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों की करतूत: 30 साल पुराने धर्मस्थल में की तोड़फोड़, रातोंरात मलबा कर दिया साफ
Mon, 20 Mar 2023 07:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2023 07:22 PM IST
सार
सिमर्रा भोजपुर में सरकारी जमीन पर धर्म स्थल बना था। सोमवार सुबह गांव की महिलाएं पूजा करने पहुंचीं तो धर्म स्थल को न देख हैरान रह गई।
विज्ञापन
यहीं पर बना था धर्म स्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में अराजकतत्वों ने 30 साल पुराने धर्म स्थल में तोड़फोड़ कर उसका मलबा तक गायब कर दिया। रोजाना की तरह गांव के लोग सोमवार को पूजा करने पहुंचे तो धर्म स्थल का नामोनिशान तक गायब देख हैरत में पड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सिमर्रा भोजपुर में सरकारी जमीन पर बने धर्म स्थल पर गांव के लोग रोजाना-पूजा अर्चना करते थे। धर्म स्थल पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता था। गांव निवासी सत्यनारायन मौर्य पुत्र मुरारीलाल, फकीरचंद्र पुत्र सालिग राम ने बताया कि रविवार की रात गांव के ही कुछ अराजकतत्वों ने धर्म स्थल में तोड़फोड़ की। दीवारों को तोड़कर उसका मलबा तक गायब कर दिया।
विज्ञापन
Bareilly: अशरफ का साला सद्दाम और लल्ला गद्दी पुलिस की पकड़ से दूर, पूर्व मंत्री की बेटी भी भूमिगत
विज्ञापन
सोमवार को गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में जल चढ़ाने गईं तो वहां का हाल देखकर वह दंग रहे गए। अराजकतत्वों ने भूमि को पूरी तरह से समतल कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।