{"_id":"efed62a401e268e3c7a31b57b947576c","slug":"antisocial-elements-are-trying-to-capture-public-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदरोल तालाब पाट रहे भू-माफिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदरोल तालाब पाट रहे भू-माफिया
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आदेश पर भी भारी पड़ी कादरचौक की पुलिस
नहीं रोका तालाब पाटने का काम, कार्यक्रम की तैयारी कराके लौटे एसओ
कई दिनों से हो रहा है भराव, एसडीएम ने एसओ को दिया लिखित आदेश
यहां बता दें कि पिछले तीन दिनों से भूड़ा भदरोल में करीब छह बीघा तालाब को भू माफिया कब्जा करने को पाट रहे हैं। करीब पांच सौ ट्राली मिट्टी इसमें डाली जा चुकी हैं। यह काम निरंतर चल रहा है। एसडीएम सदर प्रदीप सिंह यादव ने एसओ कादरचौक रुकुमपाल सिंह यादव को निर्देशित किया कि वह तालाब पाटे जाने का काम रुकवा दें। एसओ गांव तो गए, लेकिन उस जगह नहीं गए जहां तालाब पाटा जा रहा है। भूड़ा भदरोल में शहीद स्थल पर एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी नौ जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं, वह कार्यक्रम की तैयारी देख वापस हो लिए। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भदरोल गांव में तालाब पाटने का काम बंद होगा। वह इस मामले में एसडीएम से बात करेंगे। तालाब को किसी कीमत में पाटने नहीं दिया जाएगा।