{"_id":"57682e684f1c1b9960b48326","slug":"anniversary-relief-disaster-became","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसी राहत, बन गई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसी राहत, बन गई आफत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से जिला तर-बतर हो गया। बारिश राहत और आफत एक साथ लेकर आई। हालांकि बारिश से फायदा अधिक हुआ, परेशानी सिर्फ इतनी कि कई मोहल्लों में जलभराव होने से गंदगी जमा हो गई और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके शहर में नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 27 लाख रुपये से साफ कराए नाले चोक नजर आए।
सोमवार को सुबह से बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी हो रही थी। घर के बाहर जहां राहत थी, वहीं कमरों में उमस से बैठना मुश्किल था। दोपहर करीब पौने एक बजे यकायक शुरू हुई झमाझम बारिश करीब एक घंटे तक लगातार जारी रही। इससे मौसम नम होने के साथ ही गर्मी से काफी राहत मिल गई। इसके बाद बारिश बंद हो गई, फिर मौसम अचानक बदल गया और बारिश शुरू हो गई। मानसून की पहली बारिश में जेबों में मोबाइल एवं अन्य जरूरी कागज रखे युवा वर्ग ने मोबाइलों को पॉलिथीन में पैक करके जमकर बारिश का मजा उठाया। शहर की हर गली मोहल्ले और छतों पर युवा और बच्चे बारिश का मजा लेते नजर आए।
झमाझम बारिश से खेती में फायदा होने के साथ ही लोगों को गर्मी से काफी राहतकारी रहा। ऐसे में शहर में कई स्थानों पर जलभराव रहा। पहली बारिश में ही जलभराव होने से कई शहरी यह कहते नजर आए कि नगर पालिका परिषद की ओर 27 लाख रुपये से नालों की सफाई आखिर कहां पर हुई। शहर के अधिकांश मोहल्लों और सड़कों में जलभराव से परेशानी अभी भी है।
विज्ञापन
-----
इन मोहल्लों में रहा जलभराव
बारिश होने से शहर के मोहल्ला टिकटगंज, गांधी ग्राउंड रोड, शहबाजपुर, नई सराय, नई बस्ती, कल्याण नगर, ब्राहमपुर, आदर्श नगर, स्टेशन रोड, इलेक्ट्रॉनिक बाजार, छह सड़का, सर्राफा बाजार, सुभाष चौक, लोटनपुरा आदि मोहल्लों में जलभराव रहा।
-----
आज और कल बारिश की संभावना
बदायूं। मंगलवार और बुधवार को घर से निकलने से पहले बारिश से बचाव के लिए छाते और रेनकोट का इंतजाम करके घर से निकलें। नहीं तो भीगना पड़ सकता है। इस बारे में गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहले मानसून का आगमन हो चुका है। अब मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है। पहले मानसून में अच्छी बारिश होने से फसलों को फायदा होगा।
-----
किसानों ने धान के लिए तैयार की जमीन
जरीफनगर। बारिश होने से किसानों के साथ आमजन के भी चेहरे भी खिल गए। बच्चों ने भी बारिश में भीगकर का मजा लिया। हालांकि, बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, धान की रोपाई करने की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह बारिश वरदान है। क्षेत्र के गांव दांदरा, जरीफनगर, समसपुर कूबरी, मोहम्मदपुर कूढ़ई, भोगाजीत नगलिया, रसूलपुर सहित आसपास के गांवों में सोमवार दोपहर बाद बारिश से भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली तो परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। किसानों ने रोपाई के लिए जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है। बरसात में धान के पौधे की रोपाई होने से फसल अच्छी होने की संभावना बढ़ जाती है। दांदरा के किसान सत्यपाल सिंह यादव ने कहा यह बरसात फसलों के लिए सोने पर सुहागा है।