फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anniversary of Cmuki Starting on the Ramayana text

चमुखी के वार्षिकोत्सव पर रामायण पाठ शुरू

Wed, 17 Feb 2016 06:58 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 17 Feb 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Anniversary of Cmuki Starting on the Ramayana text
 पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से शुरू हो गया। पहले दिन मंदिर परिसर में रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। हवन-पूजन के दौरान कार्यक्रम स्थल वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।
विज्ञापन

घंटाघर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत हवन-पूजन के साथ हुई। आचार्य प्रवीण शर्मा ने मंदिर के महंत दिनेश शर्मा, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा और यजमान हरवंश पहलवान की मौजूदगी में यज्ञ कराया। यजमान समेत आसपास के दुकानदारों ने आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। पूजन के दौरान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार भी किया। पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा समेत पूरे मंदिर परिसर को मनमोहक अंदाज में सजाया गया।
विज्ञापन

दोपहर में रामायण के अखंड पाठ की शुरूआत हुई। रामायण की संगीतमय चौपाइयों को सुन भक्त झूम उठे। भक्तों ने संकीर्तन भी किया। मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन कन्या भोज के बाद भंडारा होगा। कार्यक्रम में मनीष गोयल, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, उमाशंकर गोस्वामी, आशु गर्ग, आशीष शर्मा, अमित माहेश्वरी आदि समेत आसपास के कई दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed