{"_id":"6a3adec9ed27053dc10b1876","slug":"anganwadi-workers-and-helpers-may-receive-appointment-letters-this-week-badaun-news-c-123-1-bdn1037-166827-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को इस हफ्ते मिल सकते हैं नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को इस हफ्ते मिल सकते हैं नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को इस सप्ताह नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 451 सहायिकाओं का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। चयनित सभी आवेदक अब badaun.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं इसी सप्ताह नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा सकता है।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी को अविलंब कार्यभार ग्रहण करना होगा। नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि और स्थान की सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस और वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। नए चयन से आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्टाफ की कमी दूर होगी। योजनाओं के संचालन में भी तेजी आएगी।