{"_id":"578a49174f1c1b6c2a13da45","slug":"anganwadi-worker-rally-brought-out-by-halla-bol","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर ने निकाली हल्ला बोल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर ने निकाली हल्ला बोल रैली
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर ने निकाली हल्ला बोल रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदर्शन करके एसडीएम को दिया ज्ञापन
विभाग से अतिरिक्त कार्य कराने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शनिवार को नगर में हल्ला बोल रैली निकाली। साथ ही अपनी मांगों को पूरा किए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी वर्कर ने चेताते हुए कहा कि सरकार उन लोगों को कमजोर समझने की भूल न करें।
आंगनबाड़ वर्कर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय में पहुंची। इसके बाद हुई सभा में कहा कि सरकार हमें केवल 100 रुपये प्रतिदिन देती है और बंधुआ मजदूर की तरह काम लेती है। सरकार न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित रखे हुए है। साथ ही अन्य विभागों के काम वजन दिवस, समाजवादी पेंशन, राशनकार्ड, टीकाकरण, जन्म-मृत्यु रजिस्टर आदि कार्य करा रही है। हाल ही में काम के बोझ और कम मानदेय से परेशान लखनऊ में एक आंगनबाड़ी वर्कर गोमती नदी में छलांग लगा लगा दी थी, फिर भी सरकार का दिल नहीं पसीजा।
वर्कर ने हौसला पोषण योजना के संचालन या तो ग्राम प्रधानों से कराया जाए या फिर केवल आंगनबाड़ी वर्कर से। संयुक्त रूप से काम न कराया जाए। साथ ही मानदेय न मिलने की भी शिकायत की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सुरभि सक्सेना, जुबैरा बी, सरस्वती देवी, रूपकिशोरी, शशीबाला शर्मा, मीरा, सुमनलता, रतन, शालिनी शर्मा, कुसुमा देवी, मालदेवी, रीतारानी, पुष्पादेवी, सुषमादेवी, सोमवती, वीरवाला मधुशर्मा, सुमित्रा देेवी, आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।