‘होनहारों के लिए अभिशाप जातिगत आरक्षण व्यवस्था’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी प्रताप सेना की जनसभा क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में हुई। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि हमारा मंच जातिवादी मंच नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देश में फैली जातिवाद आरक्षण व्यवस्था को खत्म कराना है। उन्होंने कहा कि देश में जातिवाद आरक्षण व्यवस्था होनहार युवाओं के लिए अभिशाप बनकर रह गई है। इसलिए देश को इससे मुक्त कराना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य कबूल सिंह ने कहा कि आज देश में जातिगत आरक्षण व्यवस्था से भ्रष्टाचार तेज गति से बढ़ रहा है। इसलिए ऐसी व्यवस्था को खत्म कर देश में आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण करना चाहिए। जिलाध्यक्ष बाबू सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठित रहने को कहा। जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की बात दोहराई। कवि गर्वेंद्र चौहान, चेतन दीक्षित, प्रभात सक्सेना, श्याम मनोहर सिंह, शंकर माहेश्वरी, अभिषेक मिश्रा, सौरभ सक्सेना, विपिन सक्सेना, अनमोल गुप्ता, रुपेश शर्मा, गौरव सक्सेना, मुन्ना लाल शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, मनोज सिंह, अंकुर सक्सेना, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह, नीरज वार्ष्णेय, कुलदीप शर्मा, पवन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।