{"_id":"573348724f1c1ba13091999b","slug":"amar-ujala-inspired-by-dehdan-hridayvir","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमर उजाला’ से प्रेरित होकर हृदयवीर ने किया देहदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमर उजाला’ से प्रेरित होकर हृदयवीर ने किया देहदान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में देहदानियों की सेना बना रहे डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र की खबर ‘अमर उजाला’ में पढ़कर एक वृद्ध ने देहदान कर दिया। देहदानी के मुताबिक उन्हें देहदान की प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ में छपी खबर से मिली।
ककराला रोड के ग्राम कटिन्ना बरचऊ के 64 वर्षीय हृदय वीर सिंह ने अपना शरीर बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया है। उन्होंने देहदान की विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। उनके पिता जोधा सिंह प्रताप पुलिस में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। उनके परिवार की प्रतीक बन चुकी बड़ी मूंछ की वजह से उनके परिवार को प्रताप के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
देहदानी हृदयवीर सिंह ने कहा कि सोमवार को ‘अमर उजाला’ में ‘उम्मीद की मशाल’ शीर्षक से छपी खबर से प्रेरित होकर देहदान करने का निर्णय लिया। सोमवार को ही उन्होंने शपथ पत्र बनवाया और अपनी पत्नी सत्यवती तथा बेटी ज्योत्सना तोमर से अनापत्ति प्रमाण पत्र पर उन लोगों की सहमति ली। इस पर देहदानी पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने उन्हें भारतीय शौर्य संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन