फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amar Ujala Foundation help for poor peoples

असहायों की मदद को बढ़ाए कदम, बांट रहे भोजन, राशन और मास्क

Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation help for poor peoples
बदायूं। लॉकडाउन में रोज कमाने-खाने वाले परिवारों और मजदूरों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम जारी है। जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की इस मुहिम में प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से असहायों को मदद पहुंचाने के लिए जिले भर में टीमें काम कर रही हैं। शुक्रवार को शहर में दिन-ए-इल्हाई चैरिटेबल ट्रस्ट के हामिद रसूल ने लोगों को राशन के पैकेट बांटे। उन्होंने कहा कि समाज के सामर्थवान लोगों को गरीब, बेबस लोगों की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने सामाजिक दूरी के पालन की अपील की। वहीं, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा की ओर से जरूरतमंदों को राशन के पैकेट मुहैया कराए गए। उनके पीआरओ सरताज ने बताया कि जिन लोगों के पास राशन सामग्री नहीं है, वह ईद के कपड़े कैसे बनाएंगे। ऐसे में रोजेदारों के लिए आबिद रजा की ओर से राशन सामग्री के साथ कपड़े भी दिए जा रहे हैं। इधर, भाजपा के पूर्व विधायक प्रेमस्वरुप पाठक की ओर से मोहम्मद नगर सुल्हरा में मनरेगा मजदूरों को मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर महेंद्र पाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, शिवनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed