फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of stalling on the return of 85,000 out of 3.47 lakh and demanding extortion money.

Budaun News: 3.47 लाख में से 85 हजार लौटाने के नाम पर टालमटोल, रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Allegations of stalling on the return of 85,000 out of 3.47 lakh and demanding extortion money.
बदायूं। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह ने संभल के बबराला निवासी विवेक कुमार वार्ष्णेय और उसके भाई बबलू के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, रंगदारी और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में इंद्रजीत ने बताया कि विवेक कुमार को अलग-अलग बैंक खातों से गूगल-पे के माध्यम से कुल 3.47 लाख रुपये दिए थे। इसमें से 2.62 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 85 हजार रुपये अब तक नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन

शिकायत में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह बदायूं कलक्ट्रेट में वकालत करते हैं। करीब पांच साल पहले विवेक कुमार से उनका परिचय हुआ था। विवेक ने अपनी मजबूरी बताकर रुपये मांगे थे। विश्वास में आकर उन्होंने उसके बैंक खातों में रकम भेजी। चार साल पहले रुपये वापस मांगने पर विवेक ने 2.62 लाख रुपये लौटा दिए। शेष 85 हजार रुपये 31 दिसंबर 2023 तक लौटाने का वादा किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई। रुपये मांगने पर विवेक और उसके भाई बबलू ने उनके साथ धोखाधड़ी की। दोनों ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उनके आसपास कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं, जिससे उन्हें अपने और परिवार के जान-माल का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने पहले सिविल लाइंस थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजे। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed