{"_id":"a3a6187f9a68117b8915aee86671bef6","slug":"all-up-gramin-bank-workers-on-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पर श्रमिकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पर श्रमिकों का प्रदर्शन
बिल्सी(बदायूं)
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुख्य बाजार स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर क्षेत्र के मनरेगा श्रमिक समय पर भुगतान न होने पर गुरुवार को भड़क गए। उन्होंने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मजूदरों को संबोधित कर रहे रोजगार सेवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि बैंक में आए दिन किसानों का आर्थिक शोषण किया जाता है। कई बार बैंक के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। मगर यहां के कर्मचारियों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन किसानों और मजदूरों से भुगतान के नाम पर परेशान किया जाता है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बैंक की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कप्तान सिंह, कृपाल सिंह, मिस्टर, जिलेदार सिंह, उमेश चंद्र, पप्पू सिंह, विपिन कुमार, जयहिंद पाल आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक ने आरोप को नकारते हुए कहा कि बैंक में नियमानुसार काम किया जा रहा है। अगर किसी को कोई शिकायत है, तो वह सीधे आकर कह सकता है। वह कार्रवाई करेंगे।