फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akhilesh government blew effigy

अखिलेश सरकार का फूंका पुतला

Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh government blew effigy
पुतला फूंका

विज्ञापन
हिंदुओं की अनदेखी करने का लगाया आरोप
 भाजपा से निष्काषित भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय के आह्वान पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर हिंदुओं को नजरअंदाज कर मुसलमानों के हित में कार्य करने का आरोप लगाया। साथ ही इसका जवाब 2017 के विधानसभा चुनाव में देने का तय किया गया। 

वार्ष्णेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के काले अध्याय के चार साल पूरे हुए हैं। इन दिनों कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। प्रदेश में गाय से लेकर इंसान तक कोई सुरक्षित नहीं है। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय प्रचार प्रमुख कौशलकिशोर ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का 2017 में बदला लिया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज कुमार, जिला उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता ने विचार रखे। इसके साथ ही अंबियापुर, उसावां और वजीरगंज में भी युवाओं ने प्रदेश सरकार की करतूतें और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed