फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akash made Badaun topper with 97 percent marks

आकाश बने बदायूं टॉपर, 97 फीसदी अंक पाए

Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Akash made Badaun topper with 97 percent marks
टापर - फोटो : अमर उजाला
-जिले में दिव्यांश ने दूसरा, विशाखा ने तीसरा स्थान पाया
विज्ञापन

-पीसीबी ग्रुप की टॉपर बनीं मदर एथीना की अनामिका
-शहर के ब्यूमिंगडेल स्कूल का छात्र है जिला टॉपर आकाश मौर्य

सीबीएसई 12 वीं में आकाश मौर्य ने 97 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। पीसीएम ग्रुप का आकाश शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल का छात्र हैं। वहीं, शहर के मदर एथीना स्कूल के दिव्यांश भारद्वाज ने दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल की विशाखा राठौर 95.20 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रही हैं। ये दोनों ही पीसीएम ग्रुप के विद्यार्थी हैं। वहीं जिले में मदर एथिना स्कूल की अनामिका वार्ष्णेय ने पीसीबी ग्रुप में टॉप किया है। उन्होंने 93.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

रविवार को सुबह घोषित सीबीएसई 12 वीं के रिजल्ट के बाद शहर के सभी प्रमुख स्कूलों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रिजल्ट जानने के लिए छात्र-छात्राओं में खास उत्साह रहा। रिजल्ट आने के बाद बच्चे अपने-अपने स्कूल में पहुंचे और अभिभावकों की मौजूदगी में शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सबने एक-दूसरे को अच्छे नंबरों की शुभकामनाएं दीं। जिले में छात्राओं ने भी सीबीएसई 12 वीं में अच्छा प्रदर्शन किया है। टॉपर्स को छोड़ दें तो लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed