{"_id":"652aeb9edea56e3b020c0cc3","slug":"akash-and-roshni-won-in-sprint-race-badaun-news-c-123-1-bdn1001-6034-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फर्राटा दौड़ में आकाश और रोशनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फर्राटा दौड़ में आकाश और रोशनी ने मारी बाजी
Sun, 15 Oct 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय खुनक में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। स्वयं
बदायूं। संविलियन विद्यालय खुनक में न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में आकाश और बालिका वर्ग में रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इधर, संविलियन विद्यालय कथरा खगेई में भी न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
शनिवार को विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नाजमा अख्तर एवं प्राथमिक विद्यालय मियागंज के प्रधानाध्यापक विजय कुमार शर्मा ने खेलों का शुभारंभ किया। 50 मीटर की फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग में बसंतनगर के आकाश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में खुनक द्वितीय की रोशनी प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर की 600 मीटर दौड़ में संविलियन विद्यालय आमगांव के यादवेंद्र प्रथम रहे।
कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में खुनक-द्वितीय और बालिका वर्ग में आमगांव विजयी रहा। उच्च प्राथमिक स्तर गोला फेंक में आमगांव के विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर लंबी कूद में खुनक की शीतल प्रथम रहीं। इस अवसर पर न्याय पंचायत से आए सभी प्रधानाध्यापक व नोडल शिक्षण संकुल प्रगति जौहरी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
इधर, संविलियन विद्यालय कथरा खगेई में प्राथमिक स्तर पर 100 व 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सनी एवं रूपकिशोर विजयी रहे। कबड्डी में कथरा खगेई की टीम विजयी रही। प्राथमिक स्तर पर 50 व 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रियांशी, 200 मीटर दौड़ में मूर्ति विजेता रहीं।
उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रिंकी, 200 मीटर में चांदनी प्रथम रहीं। चक्का फेंक में लक्ष्मी एवं कामिनी ने बाजी मारी। ऊंची कूद में सत्यम, लम्बी कूद में लोकेश विजयी रहे। गोला फेंक में हरकित ने बाजी मारी। प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध शर्मा ने सभी विद्यालयों से आये प्रतिभागी बच्चों को जीत की बधाई दी।