फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ajit and Arjun jointly became 'Dangal Kesari'

Budaun News: अजीत और अर्जुन संयुक्त रूप से बने दंगल केसरी

Fri, 23 Oct 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ajit and Arjun jointly became 'Dangal Kesari'
दंगल में संभल के अर्जुन पहलवान को शील्ड देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
कादरचौक। राधाकांत मंदिर के पास खेत में तीन दिवसीय दंगल के समापन पर दंगल केसरी खिताब के लिए बुधवार देर रात तक मुकाबला चला। कुश्ती हाथरस के अजीत पहलवान और संभल के अर्जुन पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। कमेटी के निर्णय पर दोनों पहलवानों को संयुक्त रूप से प्रथम दंगल केसरी घोषित किया गया। दंगल केसरी का प्रथम पुरस्कार दिनेश चंद्र गुप्ता की ओर से दिया गया। पुरस्कार की नकद राशि दोनों पहलवानों में बराबर-बराबर बांट दी गई।
विज्ञापन

दंगल में दूसरे स्थान के दंगल केसरी के लिए पटियाली के नितिन पहलवान और हाथरस के दीपू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की। इस मुकाबले में नितिन पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपू को पटखनी दी और दूसरे स्थान का दंगल केसरी खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरे पुरस्कार की राशि जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र शाक्य की ओर से दी गई।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे स्थान के दंगल केसरी के लिए सिकंदरपुर के अवनीश पहलवान और सियापुर के जयकेश पहलवान के बीच कुश्ती हुई। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। इसके चलते यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। कमेटी ने दोनों पहलवानों को बराबर पुरस्कार देने का निर्णय लिया। तीसरा पुरस्कार महंत बाबा ऋषि दास की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच और जोर आजमाइश देखने के लिए लोगों में उत्साह बना रहा। दंगल में रेफरी की भूमिका राकेश फौजी निवासी नवीगंज और राजेंद्र पहलवान ने निभाई। दंगल इंचार्ज श्यामसुंदर उपाध्याय के अलावा महंत बाबा ऋषि दास, अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, राजीव मिश्रा, सत्यपाल राठौर, ब्रजेश यादव, मीठे यादव आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed