फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After suspending quota Distributing grain Kotedar

कोटा निलंबित होने के बाद  भी अनाज बांट रहा कोटेदार

Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
After suspending quota Distributing grain Kotedar
तहसील ‌ - फोटो : अमर उजाला
तहसील दिवस में आई शिकायत में हुआ खुलासा
विज्ञापन

 तहसील सदर अन्र्तगत ग्राम पलिया मेहंदी का कोटेदार अपनी मनमानी कर प्रशासनिक अधिकारियों कं  आदेश हवा में उड़ाते हुए कोटा निलंबन के बावजूद अनाज का वितरण कर रहा है। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने एसडीएम, डीएसओ और संबंधित पूर्ति निरीक्षक को सख्त हिदायत दी कि कोटा निलंबन के बाद भी अनाज वितरण करने के आरोप में कोटेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।
मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में डीएम की अनुपस्थिति में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने प्रभारी जिलाधिकारी के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना सहित अन्य तमाम अधिकारियों के साथ जन शिकायतों को सुना। ग्राम पलिया मेंहदी की लक्ष्मी देवी ने शिकायत की कि 13 जून को एसडीएम सदर द्वारा जयपाल का कोटा निलंबित कर ग्राम सैंजनी के कोटेदार हुकुम सिंह के यहां संबद्ध किया था लेकिन उसके बाद भी कोटेदार जयपाल विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर खाद्यान्न वितरण कर रहा है। सीडीओ ने कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय जफा की कोठी निवासी बिटोला देवी पत्नी चिम्मनलाल ने वृद्धावस्था पेंशन की फरियाद की तो सीडीओ ने तुरंत ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराए जाने के बाद पेंशन दिलाए के निर्देश दिए। एसडीएम सदर द्वारा पैमाइश के आदेश जारी करने और उझानी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतकार्ता के पहुंचने पर संबंधित कोतवाल द्वारा पुलिस बल उपलब्ध कराने के आश्वासन के पश्चात भी लेखपाल द्वारा पैमाइश नहीं की गई। राजेश कुमार और विपिन कुमार की शिकायत पर सीडीओ ने लेखपाल की शिकायत की। 
विज्ञापन

-----
अनुपस्थित चार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बदायूं। सदर के तहसील दिवस में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने सभी का जवाब तलब कर दोषी पाए जाने पर वेतन कटौती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित अवधि में शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed