फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After sister's baby shower, the youth who was uprooting the tent dies of current

बहन की गोदभराई के बाद टेंट उखाड़ रहे युवक की करंट से मौत

Wed, 24 Nov 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
After sister's baby shower, the youth who was uprooting the tent dies of current
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के नगला गूजर गांव में मंगलवार सुबह टेंट उखाड़ते समय करंट लगने से रामबहादुर की मौत हो गई। जबकि उनका भाई विजय कुमार झुलस गया। सोमवार शाम उनकी बहन की गोद भराई हुई थी। इससे घर के बाहर टेंट लगाया गया था। सुबह टेंट हटाने के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

ग्राम नगला गूजर निवासी रामबहादुर (30) की बहन मधु की सोमवार शाम गोद भराई हुई थी। परिवार वाले इसकी तैयारियों में कई दिन से लगे थे। सोमवार शाम रामबहादुर और उनके छोटे भाई विजय कुमार ने लाकर अपने घर के बाहर टेंट लगाया था। देर रात गोद भराई का कार्यक्रम चलता रहा। मंगलवार सुबह रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। सुबह आठ बजे दोनों भाई घर के बाहर लगा टेंट उखाड़ रहे थे। दोनों भाई लोहे का पाइप पकड़े हुए थे। उन्होंने जैसे ही पाइप उखाड़कर ऊपर उठाया कि ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। इससे दोनों भाई करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। ये देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग दौड़कर आए। वह दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए जहां डॉक्टर ने रामबहादुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय कुमार को हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने रामबहादुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed