{"_id":"622c6e8d7a36f633a258f582","slug":"after-losing-bet-sher-ali-deny-to-gave-four-bigha-farm-land-to-vijay-singh-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकर गए अखिलेश के 'शेर': शर्त हारने के बाद चार बीघा खेते देने किया इनकार, विजय बोले- पंचायतनामा लेकर जाऊंगा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकर गए अखिलेश के 'शेर': शर्त हारने के बाद चार बीघा खेते देने किया इनकार, विजय बोले- पंचायतनामा लेकर जाऊंगा थाने
Sat, 12 Mar 2022 03:27 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Mar 2022 03:27 PM IST
सार
शेर अली ने कहा था कि इस बार सपा सरकार बनेगी तो विजय सिंह ने दावा किया था कि इस बार भी भाजपा सरकार बन रही थी। दोनों के बीच चार बीघा खेत की शर्त लग गई थी।
विज्ञापन
विजय (बांए) और शेर अली (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विरियाडांडी में सरकार बनने पर खेत की शर्त लगाने वाले शेर अली अपने वादे से मुकर गए हैं। अब उन्होंने विजय सिंह को खेत देने से इनकार कर दिया है। इस पर उन्होंने थाने जाकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
छह मार्च को शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव विरियाडांडी निवासी शेर अली और विजय सिंह के बीच शर्त लग गई थी। शेर अली ने कहा था कि इस बार सपा सरकार बनेगी तो विजय सिंह ने दावा किया था कि इस बार भी भाजपा सरकार बन रही थी। दोनों के बीच चार बीघा खेत की शर्त लग गई थी। उस दौरान तमाम ग्रामीणों के सामने एक पंचायतनामा लिखा गया था। इस पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे। उसमें शर्त ये लिखी गई थी अगर सपा सरकार बनेगी तो विजय सिंह का चार बीघा खेत शेर अली एक साल तक करेंगे। अगर भाजपा सरकार बनी तो शेर अली का चार बीघा खेत विजय सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विजय सिंह के मुताबिक शर्त के अनुसार उन्होंने शेर अली को अपना चार बीघा खेत देने को कहा तो शेर अली अपने वादे से मुकर गए। उन्होंने खेत देने से इनकार कर दिया। विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि शेर अली ने धमकी दी कि चाहे वह कहीं भी चले जाएं, थाने में शिकायत कर दें लेकिन वह अपना खेत नहीं देंगे। विजय सिंह ने शेर अली के खिलाफ थाने जाकर कार्रवाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को थाने जाएंगे तभी शेर अली के खिलाफ पत्र देंगे।
विज्ञापन