फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After half an hour of rain, the humid heat tormented

Budaun News: आधा घंटे बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने सताया

Tue, 09 Sep 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
After half an hour of rain, the humid heat tormented
बदायूं। सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया। जिले में कई जगह अलग-अलग समय पर बारिश हुई तो बाकी दिन धूप खिलने से गर्मी रही। शहर में दोपहर को अचानक बादल छा जाने से मौसम बदल गया। आधा घंटे झमाझम बारिश हुई। बाद में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हल्की बारिश से रोडवेज परिसर में पानी भर गया। यात्रियों को बसों में बैठने के लिए गड्ढों में भरा पानी लांघने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे ही शहर के निचले इलाकों और टूटी सड़कों के गड्ढों में भी पानी भर गया। शाम को मौसम साफ हो गया। मौसम में थोड़ी नमी भी रही। इससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


बारिश से अभी फसलों को कोई नुकसान नहीं
अलापुर। मौसम रोजाना अपना मिजाज बदल रहा है। इसके चलते अब किसानों की भी धड़कनें बढ़ने लगी हैं। रुक-रुककर कई दिनों से हो रही बारिश से अब तक फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक दिन में तीन तीन बार मौसम के बदलने से किसानों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। इसका मुख्य कारण किसानों की ज्यादातर फसलें पकने के कगार पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
अलापुर। बारिश के चलते जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते आम नागरिकों को रात में सोना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं दिन में भी मच्छर परेशान कर रहे हैं। इसकी रोकथाम को नगर पंचायत ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed