फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After Grishmvkash today All schools will open

ग्रीष्मवकाश के बाद आज से खुल जाएंगे सभी स्कूल

Sun, 03 Jul 2016 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
करीब पौने दो माह के गीष्मवकाश के बाद सोमवार से सभी परिषदीय और कालेज खुल जाएंगे। शासन के नये फरमान के बाद परिषदीय स्कूलों के बच्चों को हर सोमवार को मौसमी फल का वितरण होगा। हर स्कूल में फल वितरण हो इसके लिए जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने कड़े आदेश जारी किए हैं। डीएम के आदेश पर बीएसए पीसी यादव ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों को चेक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि 20 मई से सभी परिषदीय स्कूल और कालेजों में ग्रीष्मवकाश हो गया था। कल सोमवार से स्कूल-कॉलेज खुल जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के ठहराव के लिए हर बुधवार को प्रति बच्चा 200 ग्राम दूध दिया जाता है। अब शासन ने सोमवार को मौसमी फल वितरण करने का आदेश जारी कर दिया है। फल वितरण को लेकर शासन के निर्देश पर डीएम सीपी त्रिपाठी भी गंभीर हैं। उन्होंने इस बात के आदेश जारी कर दिए हैं कि हर स्कूल में बच्चों को फल का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर फल वितरण की व्यवस्था को देखेंगे।
विज्ञापन

बीएसए पीसी यादव ने रविवार शाम को बताया कि परिषदीय स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक रहेगा। हर हाल में बच्चों को फलों का वितरण होगा। मौसमी और केले का वितरण बच्चों को किया जाएगा। यदि कहीं पर फल का वितरण नहीं किया जाता है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों की निरीक्षण आख्या मय फोटो के उनके कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आधा घंटे पहले पहुंचें शिक्षक
बदायूं। बीएसए पीसी यादव ने कहा है कि शिक्षक स्कूल समय से आधा घंटे पहले पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे। सबसे पहले प्रार्थना होगी इसके बाद में बच्चों को और अच्छी जानकारियां दी जाएंगी। समय से नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
-----
फल वितरण के समय गणमान्य रहेंगे मौजूद
बदायूं। शासन के निर्देश हैं कि फल वितरण के समय गांव के गणमान्य लोगों को स्कूलों में बुलाया जाए। इसमें विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष या सदस्य भी हो सकते हैं।

----
स्कूलों में रंगाई-पुताई भी देखी जाएगी
बदायूं। खंड शिक्षाधिकारी जगत सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा है कि जिन स्कूलों में अभी तक रंगाई-पुताई या अन्य कार्य नहीं कराएंगे गए हैं। उन स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह स्वयं भी स्कूलों का जायजा लेकर इस बात को देखेंगे। लापरवाही किसी हाल में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed