फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After a prolonged struggle, N.P. Singh secures appointment as Principal.

Budaun News: जद्दोजहद के बाद प्रधानाचार्य पद पर एनपी सिंह को मिली ज्वाइनिंग

Thu, 04 Jun 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
After a prolonged struggle, N.P. Singh secures appointment as Principal.
बिसौली कॉलेज में कार्यभार ग्रहण करते एनपी सिंह। संवाद
बिसौली। भारी जद्दोजहद के बाद एनपी सिंह ने मदनलाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रबंध समिति ने उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार नहीं दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार उन्हें वेतन मिलता रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक साल से मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक और तत्कालीन प्रधानाचार्य एनपी सिंह के बीच में विवाद चल रहा था। प्रबंध समिति के एक्शन लेने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पहले एनपी सिंह को निलंबित किया, उसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद एनपी सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 27 मई को प्रबंध समिति को उपस्थित होने का आदेश दिया, जिससे उन्हें प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कराया जा सके। दो जून को प्रबंध समिति की बैठक हुई। समिति ने श्री सिंह को प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया, लेकिन प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज ही रखे। यह सभी अधिकार कार्यवाहक प्रधानाचार्य गणेश चंद्र गोयल के पास ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में श्री सिंह आज बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचे। एक रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए गए। श्री सिंह ने बताया कि कॉलेज के निर्धारित उपस्थिति रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed