{"_id":"69fce22c0f44e56c4b04c15d","slug":"afridi-becomes-councilor-from-ward-no-28-hakimganj-badaun-news-c-123-1-sbly1001-163299-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वार्ड नंबर 28 हकीमगंज से सभासद बने आफरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वार्ड नंबर 28 हकीमगंज से सभासद बने आफरीदी
विज्ञापन
उप चुनाव जीतने के बाद में जश्न मानते आफरीदी। स्रोत नगरिक
बदायूं। शहर के वार्ड नंबर 28 हकीमगंज में हुए नगरीय निकाय उपचुनाव में आफरीदी ने जीत दर्ज कर सभासद पद पर कब्जा कर लिया। तहसील सदर सभागार में बुधवार को हुई मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
शहर के वार्ड नंबर 28 की इस सीट पर कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना में आफरीदी को 1238 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद सलीम को पीछे छोड़ दिया। मोहम्मद सलीम को 651 वोट प्राप्त हुए, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कौसर अली खां को 11 और मोहम्मद रफी को छह वोट मिले। प्रत्याशी सदाकत को केवल एक वोट मिला, जो चुनाव में चर्चा का विषय बना रहा।
वार्ड में कुल 4472 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 1970 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान 44.05 प्रतिशत रहा। बृहस्पतिवार सुबह मतगणना शुरू हुई, जहां प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें नतीजों पर टिकी रहीं। कई राउंड की गिनती के बाद आफरीदी ने बढ़त बनाए रखी और अंत में जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा गया। आफरीदी ने जीत के बाद वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।